नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ के जंगल में आज सुबह मुठभेड़ के दौरान 27 नक्सलियों को सुरक्षाबलों के जवानों ने मार गिराया है। वहीं एक डीआरजी का जवान इस ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गया है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने ने बताया है कि सुरक्षाबलों के जवान अभी भी इलाके में सर्चिंग कर रहे हैं। इस ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी सर्चिंग ख़त्म होने के बाद दी जाएगी।




