आशीष पदमवार@बीजापुर। अबूझमाड़ ऑपरेशन अभियान के दौरान दो वीर जवानों ने अपनी जान गंवाई। शाम करीब 7 बजे बीजापुर के DRG जवान रमेश हेमला IED की चपेट में आकर शहीद हो गए। इससे पूर्व, सुबह के समय नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के भटबेडा निवासी 38 वर्षीय जवान खोटलूराम कोर्राम ने नक्सलियों के हमले का बहादुरी से सामना करते हुए शहीद हो गए।
अब इन अंकों से भी जानें जाएंगे छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले
इन दोनों शहीदों को 22 मई 2025 को नारायणपुर रिज़र्व पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। शहीदों के पार्थिव शरीर को जिला मुख्यालय लाया जाएगा, जहां उन्हें सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। शहीदों की बहादुरी और उनके बलिदान को जिले के लोग सशक्त श्रद्धांजलि देंगे। इस दुखद घटना ने सुरक्षा बलों और स्थानीय जनता को एकजुट कर दिया है।




