नारायणपुर। जिले के माड़ के जंगल में हुए एनकाउंटर में 27 नक्सली ढेर हो गए, जिनमें 1.5 करोड़ का इनामी बसवा राजू भी शामिल था। बुधवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए।
अवैध रेत परिवहन का मामला : सूरजपुर में 7 वाहन पकड़ाए, जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
हालांकि, खराब मौसम के कारण शवों को लाने में कठिनाई हुई, लेकिन आज उन्हें जिला मुख्यालय भेज दिया गया। मुठभेड़ दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सीमा पर हुई। इस दौरान DRG का एक जवान शहीद हो गया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कारवाही की सराहना की।




