धमतरी। जिले के रुद्री थाना क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक शराबी पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों—6 साल और 3 साल की—को रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गया। बच्चियों को रोते हुए देख मंदिर के पुजारी ने तत्काल रुद्री पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चियों को बरामद कर महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपुर्द किया। इसके बाद दोनों को कांकेर के सखी सेंटर भेजा गया।
![]()
खम्हरिया में अवैध शराब पकड़ाई, 14.50 लीटर कच्ची शराब और 195 किलो महुआ लाहन जब्त
थाना प्रभारी अमित सिंह बघेल ने बताया कि बच्चियां रुद्री की निवासी हैं। उनके पिता मजदूरी करते हैं और शराब की लत के शिकार हैं। पत्नी उन्हें पहले ही छोड़ चुकी है और किसी अन्य से विवाह कर चुकी है। बच्चियों की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी पिता पर ही थी, लेकिन नशे की हालत में उन्होंने उन्हें लावारिस छोड़ दिया।
चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई: दो वाहन चोर अरेस्ट, कब्जे से चोरी के दोपहिया वाहन जब्त
फिलहाल पिता को पूछताछ के लिए कांकेर बुलाया गया है। बच्चियां सुरक्षित हैं। यदि पुजारी समय पर सजगता नहीं दिखाते, तो किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।




