कोरबा। रायपुर-अंबिकापुर हाइवे पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। छुरी से बिलासपुर की ओर जा रही राखड़ से लदी एक हाइवा सड़क किनारे खड़ी दूसरी हाइवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चलते ट्रेलर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अनीश पटेल केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गया।
![]()
सहायक ग्रेड-2 विजेन्द्र कुमार ध्रुव निलंबित, कलेक्टर ने अनियमितता बरतने के मामले में की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने गैस कटर की मदद से केबिन को काटकर घायल चालक को बाहर निकाला। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
छत्तीसगढ़ में फिर एक गैंग रेप: नाबालिग समेत चार पड़ोसियों ने किशोरी को घर छोड़ने के बहाने दी हैवानियत को अंजाम
हादसे के चलते हाइवे पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर धीरे-धीरे यातायात बहाल किया। बताया जा रहा है कि खड़ी हाइवा बिना किसी चेतावनी चिन्ह के सड़क किनारे खड़ी थी, जिससे टक्कर की आशंका और अधिक बढ़ गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।




