रायपुर। राजधानी में शनिवार को अचानक हुई बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। कुछ घंटों की बारिश ने शहर के कई प्रमुख इलाकों को जलमग्न कर दिया। सिविल लाइन, मोतीबाग, तुलसी नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, शीतला कॉलोनी, कैलाशपुर और सड्डू जैसे इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अवैध टोल वसूली के खिलाफ बिगुल: कांग्रेस ने चलाया विशाल हस्ताक्षर अभियान, स्कैनिंग कैमरा किया बंद
जलभराव के चलते सड़कों पर पानी भर गया और सड़कें दिखाई देना बंद हो गईं। इससे वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। कई स्थानों पर लोग अपनी टू-व्हीलर और कारों को धक्का लगाकर बाहर निकालते नजर आए।
सारंगढ़-बिलाईगढ़: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला
स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर साल मानसून से पहले यह स्थिति बनती है, लेकिन नगर निगम समय पर नालियों की सफाई नहीं कराता। इस वजह से बरसात का पानी और गंदा नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगता है, जिससे संक्रमण और बीमारी का खतरा बढ़ता है।
बारिश के चलते कई घरों में भी पानी घुसने की शिकायतें मिली हैं। लोगों ने नगर निगम से जल्द समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।




