बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ठगी के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। पहले मामले में एक महिला से 8.5 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपी ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर महिला को धमकाया कि उसके बच्चों पर पोर्न फिल्म देखने का मामला दर्ज है और गिरफ्तारी हो सकती है।
खैरागढ़-दुर्ग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, नगर पालिका अध्यक्ष की कार पलटी, चालक की मौत
गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर उसने अलग-अलग किस्तों में महिला से पैसे ट्रांसफर करवा लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर **जांच शुरू** कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
4 राज्यों में बढ़ते कोरोना केसों पर केंद्र की खास नजर
दूसरे मामले में ट्रेड जेनिक्स नामक फर्जी कंपनी के डायरेक्टर अनुज मेमन को पुलिस ने एक होटल में सेमिनार करते हुए गिरफ्तार किया। वह लोगों को अमेरिकी डॉलर में निवेश कर हर दिन 2% रिटर्न और 100 दिन में रकम दोगुनी करने का लालच दे रहा था। अब तक अनुज ने 16 लोगों से कुल ₹30.40 लाख की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। दोनों मामलों से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।




