जशपुर। जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के लोटापानी गांव में विशेष पिछड़ी जनजाति की एक महिला की सर्पदंश से मौत ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और अंधविश्वास की जड़ता को उजागर कर दिया है। 49 वर्षीय सनारी बाई कोरवा को रात 3 बजे सोते समय करैत सांप ने डस लिया। गंभीर हालत के बावजूद तात्कालिक इलाज के बजाय वह नाती के साथ डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर एक बैगा के पास गई, जहां घंटों झाड़फूंक में कीमती समय बर्बाद हुआ।
WhatsApp का नया कमाल: अब बिना टाइपिंग होगी चैट, आया हैंड्स फ्री चैटिंग टूल
बाद में मितानिन की मदद से उसे कुनकुरी सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद होलीक्रॉस अस्पताल रेफर किया गया। वहां से फिर वापस सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और अंधविश्वास की जड़ता की गंभीर तस्वीर पेश करती है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की बंपर भर्ती, बिना B.Ed वाले भी कर सकेंगे आवेदन




