रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल ऑपरेशन में साहसिक भूमिका निभाने वाले 295 पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने बस्तर संभाग में तैनात इन जांबाज जवानों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और बहादुरी के लिए आउट ऑफ टर्न प्रमोशन (विशेष पदोन्नति) देने की घोषणा की है।
पाकिस्तान की सीमा से लगे राज्यों में 31 मई को होगी मॉक ड्रिल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमोशन पाने वालों में सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के अधिकारी शामिल हैं। यह निर्णय उनके अद्वितीय योगदान और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर कार्यक्षमता को मान्यता देने के उद्देश्य से लिया गया है।




