बलौदाबाजार। जिले के ग्राम पहंदा में शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान 26 वर्षीय प्रतीक कोसले के रूप में हुई है, जो ग्राम पहंदा का निवासी था।
![]()
ओडिशा में पकड़ा गया बीजापुर जिले का नक्सली, AK-47 और डेटोनेटर समेत साहित्य सामग्री हुए बरामद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश से बचने के लिए प्रतीक कोसले और आठ अन्य लोग गांव के पुराने आंगनबाड़ी भवन के पास एकत्र हुए थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिर गई, जिससे प्रतीक की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी लोग झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बीजापुर में SDOP पर तकनीकी सहायक और पंचायत सचिव के साथ मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने बचाव में कहा – लापरवाही पूर्वक चले रहे थे गाड़ी
घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर दीपक सोनी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने सीएमएचओ को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि सभी घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।
प्राकृतिक आपदा की इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने मृतक के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।




