बलरामपुर। सुशासन तिहार के समाधान शिविर में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर साहब का रौद्र रूप देखने को मिला है और इसका शिकार एक बार फिर से पत्रकार हुआ है।
दरअसल, रामानुजगंज रिंग रोड में नाली निर्माण के गुणवत्ता विहीन को लेकर भाजपा जनप्रतिनिधी PWD विभाग के EE मोहन राम भगत से सवाल कर रहे थे। इस पूरे घटनाक्रम का वहां मौजूद पत्रकार वीडियो बना रहे थे। इस दौरान इंजीनियर साहब भाजपा प्रतिनिधि पर गुस्सा तो नहीं निकाल पाए, लेकिन इस घटनाक्रम का वीडियो बना रहे पत्रकार का गुस्से में आकर पहले मोबाइल छिना और जमीन में पटक दिया। इंजीनियर साहब यही नहीं रुके। पत्रकार के साथ हाथापाई में उतर आये।
देखिए वीडियो
https://x.com/khabarwaad/status/1928354267892445522




