रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन की हालत शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो ने उजागर कर दी। जहां एक ओर इसे अगले डेढ़ साल में विश्व स्तरीय बनाने का दावा किया जा रहा है, वहीं वर्तमान में स्थिति बेहद चिंताजनक है।
RAIPUR NEWS: नकटी गांव में अवैध कब्ज़ा हटाकर विधायकों को बसाने की तैयारी, तहसीलदार की नोटिस के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई मूसलाधार बारिश ने स्टेशन परिसर में जल निकासी और मेंटेनेंस की पोल खोल दी। बारिश का पानी प्लेटफॉर्म पर मोटी धारों में गिरता रहा और यात्री भीगते हुए इधर-उधर भागते नजर आए। बताया गया कि हाल ही में स्टेशन के शेड की मरम्मत भी कराई गई थी, लेकिन उसके बावजूद हालात सुधरते नहीं दिखे।
सौम्या, रानू और बिश्नोई समेत 6 की आज होगी रिहाई, कल शाम दरवाजे से लौटे थे कोल मामले के ये आरोपी
यह स्टेशन न केवल राजधानी का प्रमुख स्टेशन है बल्कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल का मुख्यालय भी है। यहां डीआरएम से लेकर कंस्ट्रक्शन विंग के चीफ इंजीनियर तक तैनात हैं, फिर भी ऐसी स्थितियां चिंता बढ़ा रही हैं।
क्या छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार फाइव डे वर्किंग कल्चर को खत्म करना चाहती है?
स्थानीय यात्रियों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर मुख्यालय स्तर के स्टेशन का यह हाल है तो छोटे स्टेशनों की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छत से तेज धार में पानी गिरता दिख रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि निर्माण और मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती गई है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है।




