रायपुर। कौशल्या विहार के बाद अब सरोना इलाके में भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सरोना में लगभग डेढ़ एकड़ शासकीय जमीन पर केपीएस नामक निजी स्कूल ने कब्जा कर लिया है। इस जमीन की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जांच कराई, जिसमें अतिक्रमण की पुष्टि हुई है। अब स्कूल प्रबंधन को विधिवत नोटिस जारी कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
तहसीलदार प्रकाश सोनी ने बताया कि सरोना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में पाया गया कि स्कूल की निर्माणाधीन या निर्मित संरचना सरकारी जमीन पर आ गई है। इस पर केस दर्ज कर नोटिस भेजा गया है।
दुर्ग में सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट कर लाखों की ठगी, नेवई पुलिस जांच में जुटी
दूसरी ओर, स्कूल प्रबंधन की ओर से आशुतोष त्रिपाठी ने दावा किया कि स्कूल की जमीन का ले-आउट नगर निगम से स्वीकृत है और वैध प्रक्रिया से रजिस्ट्री हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा उपयोग किए जा रहे नक्शे में कुछ भ्रम की स्थिति हो सकती है और इस पर संवाद जारी है। त्रिपाठी ने जमीन कब्जे के आरोपों को खारिज किया है।
CBI ने संजय आचार्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया, 3.32 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा
गौरतलब है कि रायपुर में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। सरोना का यह मामला भी अब चर्चा में आ गया है और आने वाले दिनों में इसकी कानूनी कार्रवाई पर नजर रहेगी।




