रायपुर। राजधानी रायपुर में लगे विशालकाय विज्ञापन होर्डिंग अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। रविवार सुबह मरीन ड्राइव चौक पर तिरंगा यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यात्रा के दौरान एक विशाल कट आउट का लोहे का फ्रेम अचानक गिर पड़ा, जिससे दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि कारों में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार, इधर दुर्ग में कई ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू का छापा…
हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। बारिश के मौसम में आंधी-तूफान से ऐसे पुराने और जर्जर होर्डिंग, स्वागत गेट के स्ट्रक्चर गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है।
छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, पहले चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति
नगर निगम ने पिछले महीने इन स्ट्रक्चर की जांच का निर्देश देते हुए विज्ञापन लगाने वाली एजेंसियों से सुरक्षा गारंटी सर्टिफिकेट मांगा था, लेकिन यह अभियान कुछ ही दिनों में ठंडे बस्ते में चला गया। शहर में सैकड़ों ऐसे जर्जर होर्डिंग्स अभी भी सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।




