रायपुर। बहुचर्चित शराब घोटाले के आरोपी विजय भाटिया को दिल्ली एयरपोर्ट में हिरासत में लेने के बाद रविवार दोपहर को उन्हें रायपुर कोर्ट में पेश किया और ईओडब्लू के अफसर ने 14 दिनों की रिमांड मांगी। लेकिन, विशेष कोर्ट को पॉवर नहीं होने के कारण एक ही दिन की रिमांड मिल पाई। सोमवार को फिर रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट में पेश करना होगा।
विजय भाटिया पर विदेशी शराब विनिर्माता कंपनियों व सप्लायरों से बड़े पैमाने पर कमीशन की उगाही से अवैध लाभ प्रदान कर शासन को राजस्व की भारी पैमाने में क्षति पहुंचाने का आरोप है।

ब्राजील भागने की तैयारी में थे भाटिया
विजय भाटिया के गिरफ़्तारी के बाद सूत्रों ने उन्हें लेकर बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों ने बताया है कि वह अपनी पत्नी संग ब्राजील भागने की तैयारी में थे और एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। लेकिन वह ब्राजील जाने वाले फ्लाइट में बैठ पाते। इससे पहले ही ईओडब्लू के अफसरों ने एयरपोर्ट में दबिश देकर भाटिया को हिरासत में लेकर रायपुर पहुंच गई। सूत्र यह तक बता रहे हैं कि भाटिया के बेटे ब्राजील की फ्लाइट में बैठ चुके थे और उड़ान भर कर वे अब ब्राजील पहुंच चुके है।
दुर्ग में आठ जगहों पर हुई छापेमार कार्यवाही
भाटिया और उनसे जुड़े लोगों के आठ अलग – अलग ठिकानों पर ईओडब्लू और एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापे मार कार्यवाही है। इन जगहों से फ़िलहाल क्या कुछ मिला है। इसकी जानकारी निकलकर नहीं आ पाई है।




