भिलाई।दुर्ग पुलिस द्वारा महादेव ऑनलाइन सट्टा और अन्य साइबर फ्रॉड के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार रात वैशाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 युवकों को गिरफ्तार किया। ये सभी युवक अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को बेच चुके थे। पुलिस ने इन युवकों को अलग-अलग घरों से गिरफ्तार किया, जिससे वैशाली नगर और शांति नगर क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही परिजन बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और अपने बच्चों को छुड़ाने की गुहार लगाई।
आदर्श नगर में फायरिंग : मछली व्यवसायी को जान से मारने का था प्लान, घर पर नहीं था मौजूद, फायरिंग कर हुए फरार
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पुलिस के पास पुख्ता सबूत हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने भाजपा नेता और पूर्व पार्षद ललित मोहन को थाने बुलाया। ललित मोहन ने बताया कि मोहल्ले के लोगों के फोन आने के बाद वे थाने पहुंचे हैं ताकि स्थिति की जानकारी ली जा सके।
मुख्यमंत्री ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया शुभारंभ
गिरफ्तार युवकों का कहना है कि उन्होंने अपना खाता गदा चौक निवासी कुणाल सोनी और शास्त्री नगर निवासी कुणाल पटनायक को दिया था, जिन्होंने खुद उन्हें बैंक ले जाकर खाता खुलवाया। युवकों का दावा है कि उन्हें खातों के गलत इस्तेमाल की जानकारी नहीं थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।




