रायपुर/जबलपुर। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही जबलपुर से रायपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो सकती है। यह ट्रेन जबलपुर से वाया गोंदिया होकर रायपुर तक चलेगी और सप्ताह में 6 दिन संचालित की जाएगी।
बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, कुम्हारी टोल प्लाजा जल्द बंद करने की कार्रवाई का आश्वासन दिया
रेलवे द्वारा इस ट्रेन को लेकर इंटरनल नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें संभावित टाइम टेबल और स्टॉपेज की जानकारी दी गई है। प्रस्तावित समयानुसार, जबलपुर से ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होगी और 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 1.20 बजे चलकर रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी।
विष्णुदेव साय सरकार महतारी वंदन योजना से वंचित माताओं – बहनों के लिए फिर ला रही अवसर, रखे ये तैयारी
संभावित स्टॉपेज इस प्रकार हैं:
जबलपुर: 5:00 AM
मदन महल: 5:12 AM
कछपुरा: 5:26 AM
नैनपुर: 6:49 AM
बालाघाट:8:08 AM
गोंदिया: 9:10 AM
राजनांदगांव:10:24 AM
दुर्ग: 11:12 AM
रायपुर: 11:55 AM
छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
यह वंदे भारत ट्रेन दोनों राज्यों के बीच तेज और आरामदायक सफर का नया विकल्प बनेगी। रेलवे जल्द ही इसके संचालन की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।




