Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जीएसटी से संबंधित समस्याओं को लेकर जीएसटी कमिश्नर मीणा से मिले चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी

    जीएसटी से संबंधित समस्याओं को लेकर जीएसटी कमिश्नर मीणा से मिले चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 3, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर।  छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी के साथ चेम्बर के प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी कार्यालय, नया रायपुर में जीएसटी कमिश्नर पुष्पेंद्र मीणा से मुलाकात कर GST से संबंधित व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया तथा मुख्य 11 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा तथा जिसमें विभिन्न मुद्दे शामिल थे जैसे GST के आदेश Mail के द्वारा व्यापारियों तक पहुंचते हैं चूंकि स्थानीय व्यापारी लंबे समय तक Mail चेक नहीं कर पाते इसलिए अक्सर उन्हें आदेश देखने में देर हो जाती है और अपील का समय निकल जाता है।

    इसे लेकर चेम्बर को आश्वासन दिया गया कि आगे से पोस्ट के द्वारा हार्ड कॉपी भी भेजी जाएगी जिससे यह समस्या न हो। इसके साथ ही चेम्बर ने कहा कि GST के अंतर्गत सर्वे या रेड आदि की कार्रवाई होती है तो अधिकारी व्यापारी पर अत्यधिक दबाव बनाते हुए दहशत का माहौल बना देते हैं जिससे व्यापारियों को बहुत समस्या होती है।

    इसपर चेम्बर को आश्वासन मिला कि अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे वे दहशत का माहौल न बनाएं और सही धारा का प्रयोग कर कार्यवाही करें। इसके अलावा चेम्बर ने कहा कि अक्सर छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण धारा 129 के अंतर्गत 200 प्रतिशत की पैनल्टी लगा दी जाती है जबकि वर्ष 2018 में यह सर्कुलर आ चुका है कि छोटी-छोटी त्रुटियों के लिए सिर्फ़ 1 हजार रुपए की पैनल्टी लगाई जानी चाहिए।

    इसपर जीएसटी कमिश्नर ने अधिकारियों को आदेश दिया कि त्रुटियों पर कार्रवाई करें लेकिन इस प्रकार की छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण 200 प्रतिशत की पैनल्टी न लगाए बल्कि 1 हजार रुपए की पैनल्टी लगाएं। इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर चेम्बर के प्रतिनिधि मंडल और जीएसटी के अधिकारियों के बीच चर्चा हुई।

    इस दौरान जीएसटी कमिश्नर पुष्पेंद्र मीणा के साथ टीएल ध्रुव (स्पेशल कमिश्नर), दीपक गिरी (ज्वाइंट कमिश्नर BIU), नरेंद्र वर्मा (ज्वाइंट कमिश्नर इंफोर्समेंट), नूरेंद्र पटेल (डिप्टी कमिश्नर इंफोर्समेंट) भी उपस्थित रहे।

    छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स से चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी के साथ चेम्बर के वाइस चेयर मैन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधा कृष्ण सुंदरानी, राजेश वासवानी, विनय बजाज, जसप्रीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया तथा दयाल राजपाल एवं दिलीप इसरानी उपस्थित रहे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.