दुर्ग। भिलाई में कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर बवाल मच गया है। बृजमोहन सिंह ने 10 मई को फेसबुक पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की थी, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।
प्री-मानसून बारिश से टमाटर और सब्जियों के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी
भाजपा नेताओं ने शारदा गुप्ता के नेतृत्व में तीन अलग-अलग स्थानों पर शिकायत दर्ज कराई। वैशाली नगर थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने देर रात बृजमोहन सिंह को हिरासत में ले लिया। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को लेकर उन पर गैर जमानती धाराओं में कार्रवाई की गई है।
कांग्रेस ने गिरफ्तारी का विरोध किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक अरुण वोरा भी मौके पर मौजूद रहे। भीड़ बढ़ती देख पुलिस को बृजमोहन सिंह को दूसरे थाने शिफ्ट करना पड़ा।
मामले की शुरुआत ईश्वर दुबे नामक व्यक्ति की पोस्ट पर बृजमोहन सिंह द्वारा किए गए आपत्तिजनक कमेंट से हुई थी, जिसमें पाकिस्तान से युद्ध के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था।
बिना पूर्व सूचना बंद हुआ रविवि का एडमिशन पोर्टल, असमंजस में छात्र
बृजमोहन सिंह पहले साडा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और मामले में कानून सम्मत कार्रवाई जारी रहेगी।




