बैंगलोर। आईपीएल 2025 में पहली बार खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न मातम में बदल गया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में उमड़े फैंस के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण भगदड़ में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
RCB की जीत की खुशी में मचा कोहराम, चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ से 7 की मौत, 50 से ज्यादा घायल
घटना उस समय हुई जब आरसीबी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए शहरभर से लोग स्टेडियम के बाहर जमा हो गए थे। भीड़ इस कदर बढ़ गई कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और अचानक मची भगदड़ में कई लोग कुचल गए। स्टेडियम के अंदर और बाहर दोनों जगह स्थिति तनावपूर्ण हो गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मूलभूत समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जनप्रतिनिधि
घटना में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और अनावश्यक रूप से भीड़ न बढ़ाएं।
मूलभूत समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जनप्रतिनिधि
गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल बाद पहली बार आईपीएल का खिताब जीता है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराया। कप्तान रजत पाटीदार की शानदार अगुवाई में टीम ने इतिहास रचते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।
फिलहाल पूरे बेंगलुरु में जीत की खुशी और हादसे का गम एक साथ देखा जा रहा है। प्रशासन ने जश्न के सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को फिलहाल स्थगित कर दिया है।




