Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 13, 2026

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 13, 2026

    त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में बड़ा एक्शन, जर्जर मकानों को ढहाने का काम शुरू

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में बड़ा एक्शन, जर्जर मकानों को ढहाने का काम शुरू
    • लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • NDPS कार्यशाला में गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा संदेश, नशे के निर्माण से भंडारण तक करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
    • CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे
    • मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान
    • PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » विधायक रिकेश सेन पर युवक ने लगाया 17 महीने की सैलरी न देने का आरोप, पीएम तक की गई शिकायत

    विधायक रिकेश सेन पर युवक ने लगाया 17 महीने की सैलरी न देने का आरोप, पीएम तक की गई शिकायत

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 5, 2025 दुर्ग संभाग No Comments3 Mins Read
    रिकेश सेन पर युवक ने लगाया 17 महीने की सैलरी न देने का आरोप
    रिकेश सेन पर युवक ने लगाया 17 महीने की सैलरी न देने का आरोप

    भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा विधायक रिकेश सेन एक विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। उनके ही वार्ड के एक युवक अली हुसैन सिद्दीकी ने विधायक पर 17 महीने का वेतन न देने का गंभीर आरोप लगाया है। अली ने इस संबंध में सहायक श्रम आयुक्त, दुर्ग से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक को लिखित शिकायत भेजी है।

    Read Also-    युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन आज से शुरू, सभी जिलों में की जाएगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

    आलोचना के लिए किया था नियुक्त, अब नहीं दे रहे वेतन: अली
    अली हुसैन सिद्दीकी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उन्हें विधायक ने सोशल मीडिया पर नकारात्मक प्रचार करने के लिए रखा था। तय हुआ था कि हर महीने 15,000 रुपए वेतन मिलेगा। लेकिन 17 महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें एक भी भुगतान नहीं किया गया। जब वेतन की मांग की तो विधायक ने कहा, “ये बात भी 15 लाख वाली बात की तरह एक जुमला थी।”

    अली ने बताया कि विधायक उन्हें सुदामा कहकर बुलाते थे और अपने बचपन के दोस्त होने की दुहाई देते थे। वे विधायक के लिए लगातार काम करते रहे, लेकिन जब पैसे की बात आई तो उन्हें टालते रहे और अंत में कहा कि कुछ नहीं मिलेगा।

    Read Also-    छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    इंटरव्यू में विधायक ने स्वयं किया था आलोचक हायर करने का खुलासा
    गौरतलब है कि कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में विधायक रिकेश सेन ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने अपनी आलोचना करवाने के लिए एक युवक को नौकरी पर रखा था। उन्होंने कहा था कि जब उनकी आलोचना बंद हो गई थी तो वे तनाव में आ गए थे। इसके बाद उन्होंने एक लड़के को 15 हजार रुपए प्रतिमाह की सैलरी पर सिर्फ आलोचना करवाने के लिए रखा, जिससे उनके विरोधी सक्रिय हो जाएं।

    विधायक की प्रतिक्रिया नहीं, मीडिया प्रभारी ने बताया आरोप झूठा
    विधायक से इस विषय पर प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी क्योंकि वे क्षेत्र से बाहर हैं। हालांकि, उनके मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा ने अली हुसैन सिद्दीकी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि युवक झूठ बोल रहा है और उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाएगी।

    Read Also-    ‘यह राहुल गांधी की दुर्बुद्धि की पराकाष्ठा है’, सीएम डॉ. मोहन बोले- पीएम के लिए जिस शब्द का उपयोग किया वो अशोभनीय

    प्रधानमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं को भेजी गई शिकायत
    अली ने अपनी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई केंद्रीय व राज्य स्तरीय नेताओं को भेजी है। उन्होंने मांग की है कि 17 महीने का 2 लाख 55 हजार रुपए मेहनताना उन्हें दिलवाया जाए। इस प्रकरण से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। देखना होगा कि भाजपा नेतृत्व इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा

    समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.