रायपुर। युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन आज से शुरू होगा। चार चरणों में कांग्रेस युक्तियुक्तकरण का विरोध करेगी। वहीं आज से 7 जून तक सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस होगी। 9, 10, 11 जून को ब्लॉकों में BEO दफ्तर का घेराव होगा। इसके अलावा अगले चरण में DEO दफ्तर का यात्रा घेराव होगा।
Read Also- छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
मिली जानकारी के अनुसार, सभी जिलों में 3 से 5 किमी की यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें PCC चीफ दीपक बैज समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी इस यात्रा में शामिल होंगे। साथ ही 10463 स्कूल बंद करने का कांग्रेस प्रदेशभर में विरोध करेगी।




