Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अंडे के ठेले से अपराध सम्राट बनने तक: तोमर बंधुओं की काली दुनिया का भंडाफोड़, एक और FIR दर्ज 

    अंडे के ठेले से अपराध सम्राट बनने तक: तोमर बंधुओं की काली दुनिया का भंडाफोड़, एक और FIR दर्ज 

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 6, 2025 अपराध No Comments4 Mins Read
    तोमर बंधुओं की काली दुनिया का भंडाफोड़, एक और FIR दर्ज 
    तोमर बंधुओं की काली दुनिया का भंडाफोड़, एक और FIR दर्ज 

    रायपुर। राजधानी के हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर और करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी आपराधिक साम्राज्य की चौंकाने वाली परतें उधेड़ी हैं। एक के बाद एक हो रहे खुलासों से साफ हो रहा है कि किस तरह से दोनों भाइयों ने अपराध की दुनिया में कदम रखते हुए करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली, और किस तरह प्रशासनिक उदासीनता और रसूखदारों के संरक्षण में उनका यह काला साम्राज्य फलता-फूलता रहा।

    Read Also-    राजधानी में फ्री की शराब पीकर लड़कियों ने मचाया उत्पात: देर रात हाई वॉल्यूम में गाना बजाकर कर रही थी डांस, लड़कों ने किया विरोध तो की मारपीट और कट गई पापा के परी की उंगली

    एक और नया केस: जबरन वसूली में रोहित के खिलाफ नई FIR
    पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में रोहित तोमर के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। फरियादी करण सोनी ने शिकायत में बताया कि उसने रोहित से 10 लाख रुपये उधार लिए थे, जो समय पर वापस कर दिए गए थे। इसके बावजूद, रोहित ने उसे डरा-धमकाकर 1 करोड़ 16 लाख रुपये जबरन वसूल लिए। पीड़ित का कहना है कि वह रोहित के डर से अब तक चुप था, लेकिन अब उसने साहस जुटाकर शिकायत दर्ज कराई है।

    करोड़ों की संपत्ति, हथियार और ब्लैक चेक जब्त
    पुलिस ने भाठागांव स्थित साई विला में छापेमारी कर वीरेंद्र और रोहित तोमर के आवास से बड़ी मात्रा में संपत्ति और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है:-

    • नकद राशि: ₹35,10,300
    • सोना: 734 ग्राम
    • चांदी: 125 ग्राम
    • लक्जरी वाहन: बीएमडब्ल्यू, थार, ब्रेजा
    • इलेक्ट्रॉनिक सामान: लैपटॉप, iPad, DVR, CPU, नोट गिनने की मशीन
    • दस्तावेज: जमीन की रजिस्ट्री, ई-स्टांप, लेन-देन रजिस्टर
    • हथियार: रिवॉल्वर, पिस्टल, पांच तलवारें, जिंदा कारतूस
    • 30 ब्लैंक चेक: जिन पर अलग-अलग लोगों के हस्ताक्षर हैं

    इन चेकों को लेकर पुलिस को संदेह है कि आरोपित पीड़ितों से जबरन हस्ताक्षर करवाकर उन्हें मानसिक दबाव में रखते थे। कुछ लोगों ने थाने में इस संबंध में बयान भी दर्ज कराए हैं।

    Read Also-    रायपुर में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया शुरू, 385 स्कूलों का हुआ विलय, कलेक्टर ने दी जानकारी

    कैसे बना ‘सूदखोर’ तोमर?
    वीरेंद्र तोमर ने 2008 में रायपुर की समता कॉलोनी में अंडे का ठेला लगाया था। उसी दौरान उसने ब्याज पर पैसा देना शुरू किया। शुरुआत में कुछ हजार रुपये उधार देता था, लेकिन जल्द ही सूदखोरी को कारोबार बना लिया। वह 10-15% मासिक ब्याज दर पर रकम देता और भुगतान नहीं करने पर मारपीट, धमकी, अपहरण और ब्लैकमेलिंग जैसी हरकतें करता था।

    कुछ वर्षों में उसने अपराध से इतनी संपत्ति जोड़ी कि रायपुर के भाठागांव में आलीशान हवेली खड़ी कर ली। बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियों में घूमने वाला यह अपराधी अब करोड़ों की अवैध संपत्ति का मालिक बन चुका है।

    Read Also-    बीजापुर का भैरमगढ़ और जांगला थाना अलर्ट पर, ग्रामीण की वेशभूषा में घूम रहे नक्सली… ट्रक में की आगजनी

    तोमर बंधुओं का आपराधिक इतिहास

    रोहित सिंह तोमर के खिलाफ दर्ज मामले:

    • 2015: महिला से अप्राकृतिक कृत्य का मामला, पुरानी बस्ती थाना
    • 2016: युवक से मारपीट
    • 2017: महिला से मारपीट और धमकी
    • 2018: ब्लैकमेलिंग का केस
    • 2019: सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग, कोतवाली थाना
    • अन्य: होटल में जानलेवा हमला, मारपीट, गाली-गलौज

    वीरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ मामले:

    • 2006: व्यापारी पर चाकू से हमला, आजाद चौक थाना
    • 2010: मारपीट और धमकी, गुढियारी थाना
    • 2013: हत्या का मामला
    • 2016-2019: धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और मारपीट के कई केस

    सवाल उठाता है सिस्टम पर
    इतने गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड, भारी अवैध संपत्ति, और अवैध हथियारों की मौजूदगी के बावजूद यह सवाल उठता है कि आखिर इतने सालों तक ये दोनों भाई कानून की पकड़ से बाहर कैसे रहे? क्या यह किसी रसूख या राजनीतिक संरक्षण का नतीजा है? पुलिस अब इस मामले में पूर्ववर्ती अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

    Read Also-    RBI का बड़ा तोहफा: रेपो रेट में की 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती, सस्ते होंगे होम लोन और कार लोन

    अभी भी जारी है जांच, कुछ आरोपी फरार
    दिव्यांश तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन कई आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने वीरेंद्र और रोहित को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है और उनकी सभी संपत्तियों और लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। संपत्ति की जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा और आयकर विभाग को भी इस केस में जोड़ा जा सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg raipur news chhattisgarh news raipur crime news raipur hindi news raipur latest news raipur news raipur news cg raipur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका

    सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.