आशीष पदमवार
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से दुखद खबर सामने आई है। कोन्टा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत, मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न आसनों का किया अभ्यास
आकाश राव गिरपुन्जे की शहादत से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। ब्लास्ट में कोन्टा थाना प्रभारी (टीआई) और एसडीपीओ भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। यह घटना कोन्टा थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब पुलिस टीम गश्त पर निकली थी। इस हमले ने एक बार फिर नक्सली हिंसा की भयावहता को उजागर कर दिया है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
चिनाब ब्रिज बना हवाई यात्रियों के बीच नया रोमांच, पायलट भी कर रहे विशेष घोषणा




