नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देशभर में एक्टिव केसों की संख्या 6,491 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 358 नए मामले सामने आए हैं।
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, तीन दिन बाद मौसम बदलने की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
केरल इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां 1,957 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। इसके बाद गुजरात में 980, पश्चिम बंगाल में 747 और दिल्ली में 728 मामले सक्रिय हैं।
मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को 11 सालों की शानदार उपलब्धि पर दी बधाई
कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी चिंता का विषय बनी हुई है। जनवरी 2025 से अब तक देश में 65 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 58 मौतें सिर्फ बीते 10 दिनों में हुई हैं। पिछले एक सप्ताह से औसतन हर दिन 5 से 6 लोगों की जान कोरोना की वजह से जा रही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि रविवार को किसी की मौत नहीं हुई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत, मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न आसनों का किया अभ्यास
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। राज्यों को मॉक ड्रिल करने, ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार लोगों से भी अपील कर रही है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, विशेषकर बुजुर्ग, बीमार और कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग अतिरिक्त सावधानी बरतें।




