Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से की गई छेड़छाड़, शहर में आक्रोश की लहर

    बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से की गई छेड़छाड़, शहर में आक्रोश की लहर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 9, 2025Updated:June 9, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से की गई छेड़छाड़
    बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से की गई छेड़छाड़

    रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित अंबेडकर चौक पर स्थापित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ बीती रात एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा पर मिट्टी पोत दी, जिसकी जानकारी सोमवार सुबह स्थानीय लोगों को मिली। इस घटना के सामने आते ही शहर में भारी आक्रोश फैल गया है।

    घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी, सर्व समाज के प्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    Read Also-  सुकमा IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरिपुंजे की शहादत पर राज्यपाल ने जताया शोक

    शहर की शांति भंग करने की साजिश: भीम आर्मी
    भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार महेश ने कहा, रायगढ़ एक शांतिप्रिय शहर है, लेकिन इस तरह की हरकतें समाज में वैमनस्य फैलाने की साजिश हैं। यह केवल बाबा साहेब का नहीं, बल्कि संविधान और पूरे देश का अपमान है। हम मांग करते हैं कि जो भी इस शर्मनाक हरकत में शामिल है, उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए और सख्त सजा दी जाए।”

    प्रशासन और पुलिस मौके पर, CCTV फुटेज की जांच शुरू
    घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम महेश शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज की जा रही है और आसपास के CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए अंबेडकर चौक सहित प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने जानकारी दी कि हमने आस-पास के कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं और विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाई जा रही है। दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।”

    Read Also-  कवर्धा कलेक्ट्रेट में फर्जी डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

    कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव ने की कार्रवाई की मांग
    इधर मामले की की जानकारी मिलते ही भिलाई के कांग्रेस विधायक देंवेंद्र यादव ने भी सोशल मिडिया में वीडियो जारी कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि, जिस प्रकार से बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित करने का प्रयास किया गया है, उससे  छेड़छाड़ की गई है इसका हम कड़ा विरोध करते है, जिसने भी यह कृत किया है उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये।

    महापौर ने कहा – बाबा साहेब का अपमान, देश का अपमान
    महापौर जीवर्धन चौहान ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि,बाबा साहेब संविधान निर्माता थे और करोड़ों लोगों के अधिकारों के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा के साथ इस तरह की हरकत पूरे समाज का अपमान है। हम यह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रशासन को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए कि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने की सोच भी न सके।

    Read Also-  रायपुर के रहने वाले थे ASP आकाश राव गिरपुंजे, घर में पसरा मातम… बिटिया के जन्मदिन से दो दिन पहले हुए शहीद

    जन आक्रोश बना प्रशासन के लिए चुनौती
    स्थानीय लोग शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं, लेकिन उनमें गहरा रोष है। चौक पर कई संगठनों के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। उनकी मांग है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सार्वजनिक रूप से दंडित किया जाए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh news news raigarh raigarh latest news raigarh news raigarh news cg raigarh news video
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.