Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर के रहने वाले थे ASP आकाश राव गिरपुंजे, घर में पसरा मातम… बिटिया के जन्मदिन से दो दिन पहले हुए शहीद

    रायपुर के रहने वाले थे ASP आकाश राव गिरपुंजे, घर में पसरा मातम… बिटिया के जन्मदिन से दो दिन पहले हुए शहीद

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 9, 2025Updated:June 9, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    ASP आकाश राव गिरपुंजे, घर में पसरा मातम
    ASP आकाश राव गिरपुंजे, घर में पसरा मातम

    रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे ने आज अपना एक होनहार अधिकारी खो दिया। ये दुखद खबर बस्तर के सुकमा जिले से आई। यहां कोंटा ASP आकाश राव गिरपुंजे आज सुबह अपने दो अधीनस्थ अधिकारियों के साथ नक्सलियों के लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गए। घटना के बाद तीनों पुलिस अधिकारियों को अस्पताल लाया गया। यहां आकाश राव ने अंतिम सांसे ली। इस घटना में कोंटा SDOP और थाना प्रभारी सोनल ग्वाला गंभीर रूप से घायल हुए है। उन्हें उपचार के लिए रायपुर लाया गया है।

    शहीद आकाश राव गिरपुंजे रायपुर के कुशालपुर के रहने वाले थे। उनके शहादत की खबर के बाद गिरपुंजे के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं इस शोक की घड़ी में उनके परिवारवालों के साथ पूरा प्रदेश खड़ा हुआ है। शहीद आकाश राव गिरपुंजे 2013 में PSC का एग्जाम क्लियर कर पुलिस अधिकारी बने थे 12 साल के अपने इस करियर में आकाश राव कई जगहों पर पदस्थ रहे। आकाश राव महासमुंद और रायपुर में भी पदस्थ रह चुके थे।

    रायपुर के रहने वाले थे ASP आकाश राव गिरपुंजे, घर में पसरा मातम… बिटिया के जन्मदिन से दो दिन पहले हुए शहीद pic.twitter.com/DPKr4EM9XU

    — khabarwaad (@khabarwaad) June 9, 2025

    ASP आकाश राव गिरपुंजे की बिटिया का दो दिन बाद जन्मदिन है। घटना से पहले जब आकाश राव गिरपुंजे ने अपनी बिटिया फोन पर बात की होगी, तो जरूर उसके जन्मदिन पर साथ रहने का वादा किया होगा। लेकिन उससे पहले उनके शहादत की खबर उनके घर पहुंची है। आकाश राव का एक बेटा भी है।

    Read Also- कोन्टा एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे शहीद, आईईडी ब्लास्ट में हुए थे घायल

    कैसे हुई घटना
    बताते चलें कि कोंटा के चिकवारगुड़ा खदान में लगे एक पोकलेन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया था। आज सुबह ASP, SDOP और थाना प्रभारी घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हुए थे। यहां पोकलेन में नक्सलियों ने आईईडी प्लांट कर रखा था, जो जांच के दौरान ब्लास्ट हो गया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। यहां ASP आकाश राव ने दम तोड़ दिया। जबकि SDOP और थाना प्रभारी सोनल ग्वाला की स्थिति अभी गंभीर बताई जा रही है। दोनों को उपचार के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर लाया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh breaking news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.