नई दिल्ली। केरल तट के पास सोमवार सुबह एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ। सिंगापुर के झंडे वाले कंटेनर जहाज **एमवी वान हाई 503** में अंडरडेक विस्फोट हो गया। यह जहाज 7 जून को कोलंबो से रवाना हुआ था और 10 जून को मुंबई पहुंचने वाला था।
मुंबई में समुद्री संचालन केंद्र (MOC-MBI) ने सुबह लगभग 10:30 बजे कोच्चि स्थित समुद्री संचालन केंद्र (MOC-KOC) को विस्फोट की जानकारी दी। 270 मीटर लंबे और 12.5 मीटर ड्राफ्ट वाले इस कंटेनर जहाज में विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे हालात गंभीर हो गए।
बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से की गई छेड़छाड़, शहर में आक्रोश की लहर
जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना ने तुरंत एक्शन लिया और **आईएनएस सूरत** को मौके पर भेजा गया, जो उस समय कोच्चि डॉकिंग के लिए तैयार था। नौसेना और कोस्ट गार्ड ने मिलकर 22 क्रू में से **18 क्रू मेंबर्स की जान बचा ली**, जो नाव के जरिए जहाज से बाहर निकले थे।
कवर्धा कलेक्ट्रेट में फर्जी डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
वर्तमान में जहाज में आग लगी हुई है और वह नियंत्रण से बाहर बह रहा है। नौसेना और कोस्ट गार्ड की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं और आगे की बचाव व फायरफाइटिंग कार्रवाई जारी है।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (PRO) ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे ने समुद्री सुरक्षा और कंटेनर जहाजों की जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हादसा बेहद गंभीर माना जा रहा है।




