गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले से दिलदहला देने वाला घटना सामने आई है. बिलासपुर कटनी रेल रूट मार्ग पर खैरझिटी रेलवे ट्रैक पर सोमवार को युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. मृतक की पहचान बाबूलाल कोल के रूप में हुई है. घटना की सूचना जीआरपीएफ पर मौके पर पहुंची है.
पूरा मामला मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ बॉर्डर में खैरझिटी रेलवे ट्रैक का है. फिलहाल हादसे का कारण अज्ञात है और मौके पर पहुंची गौरेला पुलिस जांच कर रही है. मृतक बाबूलाल कोल आंध्र प्रदेश की फैक्ट्री में काम करके वापस लौटा था. सोमवार सुबह जब वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी लाश को रेलवे ट्रैक पर देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. हादसे का दुखद पहलू यह भी सामने आया कि रेलवे ट्रैक पर लाश पड़ी होने के बावजूद लाश के ऊपर से इस रूट की ट्रेनें गुजरती रही.
जानकारी के मुताबिक, जिले के खैरझिटी गांव का निवासी बाबूलाल कोल आंध्र प्रदेश की फैक्ट्री में मजदूर था. वह काम करके वापस लौटा था, लेकिन आज सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली. सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल गौरेला पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या, दोनों ही एंगल से जांच कर रही है. गौरेला थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा ने बताया कि शुरूआती जांच में प्रतित हो रहा है कि पिछले कुछ दिनों से परेशान होने के कारण युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है. मामले की जांच में गौरेला पुलिस जुट गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.




