भोपाल। मध्य प्रदेश में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। मृतक राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने पुत्रवधू सोनम रघुवंशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उससे सख्ती से पूछताछ की जाए, तो कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि एक महिला अकेले इतनी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे सकती। इस घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता भी हो सकती है।
सुकमा में मुठभेड़, एक महिला समेत दो नक्सली ढ़ेर
अशोक रघुवंशी ने कहा, “सोनम को मंगल दोष था और उसने पहले ही मेरे बेटे को मारने की साजिश रची थी। वह किसी और से शादी करना चाहती थी। मेरा बेटा बहुत मासूम था, उसने कभी किसी का बुरा नहीं किया।” उन्होंने यह भी कहा कि परिवार को शुरू से ही संदेह था, लेकिन अब जब मामला सामने आया है, तो पुलिस को निष्पक्ष और सख्ती से जांच करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री अपेक्स बैंक के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी के पदभार ग्रहण में हुए शामिल, कहा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचाने की संकल्पना हो रही है पूरी
इस मामले ने स्थानीय स्तर पर भी सामाजिक आक्रोश पैदा किया है। कई सामाजिक संगठनों ने आगे आकर इस जघन्य हत्या की निंदा की है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। संगठनों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में महिलाओं और पुरुषों के बीच विश्वास की भावना को तोड़ती हैं, इसलिए कानून को सख्त रुख अपनाना चाहिए।
वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच को अंजाम दे रही है।




