रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना के 12 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। राहत की बात यह रही कि 15 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
अहमदाबाद विमान हादसे ने तोड़ा बॉलीवुड सितारे का दिल: विक्रांत मैसी ने खोया अपना करीबी, बोले – “मेरा दिल टूट गया है”
कोरोना कंट्रोल एवं डिमांड सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के 7 जिलों में नए संक्रमण दर्ज हुए हैं। सबसे ज्यादा मामले राजधानी रायपुर से सामने आए हैं, जहां 6 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बिलासपुर में 4 और दुर्ग जिले में 2 मरीजों की पुष्टि हुई है।
विमान हादसे में बच गया यात्री रमेश विश्वास कुमार, कहा- “अगल-बगल लाशें ही लाशें थीं”
फिलहाल राज्य में 35 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 6 का इलाज सामान्य वार्ड में किया जा रहा है। एक मरीज की स्थिति गंभीर होने के चलते उसे ICU में भर्ती किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 45 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। हालांकि विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्कता बरतने और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग फिर से सतर्क हो गया है और संक्रमित क्षेत्रों में सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।




