रायपुर। राजधानी में लोकल चावल पर मशहूर ब्रांड ‘अब्बा हुजूर’ का फर्जी लेबल लगाकर ऊंची कीमत में बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर नियुक्त अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर कुल 180 टन चावल जब्त किया है, जिसमें से 90 टन चावल ‘अब्बा हुजूर’ ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा था।
डॉक्टर से 11.25 लाख की ऑनलाइन ठगी, बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार
जांच में सामने आया है कि निम्न गुणवत्ता वाला लोकल चावल, ब्रांडेड पैकिंग में भरकर ग्राहकों को मूल्य से कहीं अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था। मामले में दो राइस मिलरों की भूमिका संदेह के घेरे में है, जिनके खिलाफ जांच तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इन मिलरों के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
तेहरान पर इजरायली हमला: परमाणु ठिकानों को बनाया गया निशाना, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
‘अब्बा हुजूर’ ब्रांड के असली संचालकों ने आरोप लगाया है कि इस तरह की धांधली रायपुर समेत कई अन्य शहरों में भी की जा रही है। इस खुलासे से उपभोक्ताओं के साथ-साथ ब्रांड की साख को भी नुकसान पहुंचा है। मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।




