Manohar Dhakad Viral Video Case Update: मंदसौर जिले में भारतीय जनता पार्टी नेता मनोहर लाल धाकड़ का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक और कानूनी सुर्खियों में आ गया है। वायरल वीडियो में नेता को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया था। इस मामले में जहां नेता की गिरफ्तारी और बाद में जमानत हुई, वहीं अब वीडियो लीक मामले में नया मोड़ सामने आया है।
चार टोल कर्मचारियों पर केस दर्ज
वीडियो लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार टोल प्लाजा कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये कर्मचारी एमकेआई कंपनी से जुड़े हुए थे, जिसे एनएचएआई द्वारा कंट्रोल रूम संचालन का ठेका दिया गया था। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने हाई सिक्योरिटी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो को लीक किया और ब्लैकमेलिंग की।
Read Also- भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवर ब्रिज पर विवाद, विपक्ष ने उठाए सवाल
चारों आरोपी अजय मीणा, कमलेश मेघवाल, रोहित नागर और बन्ने सिंह चौहान 13 मई की रात ड्यूटी पर थे। कंपनी ने पहले ही इन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया था। अब पुलिस ने इनके खिलाफ ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की धारा 67 सहित भारतीय दंड संहिता की धारा 309 और 294 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
बीजेपी नेता से की गई थी ब्लैकमेलिंग, वसूले 25 हजार रुपये
Manohar Dhakad Viral Video Case Update: मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि मनोहर धाकड़ से पूछताछ में यह बात सामने आई कि वीडियो वायरल न करने के बदले उनसे कुल 25 हजार रुपये वसूले गए। इनमें से 20 हजार नकद और 5 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से बन्ने सिंह को ट्रांसफर किए गए थे।
Read Also- बुलेट से ड्रग्स की तस्करी, शातिर तस्कर गिरफ्तार
महिला अब भी फरार, धाकड़ को मिल चुकी है जमानत
वीडियो में दिखाई दे रही महिला अब तक फरार है। वहीं, बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था लेकिन अगले ही दिन उन्हें जमानत मिल गई थी। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 296, 285, 3(5) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है।
फोरेंसिक जांच की मांग
Manohar Dhakad Viral Video Case Update: मनोहर धाकड़ के वकील संजय सोनी ने इस वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल करके छेड़छाड़ की गई हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Read Also- लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस चारों आरोपी कर्मचारियों की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में एनएचएआई, एमकेसी और एमकेआई कंपनी के अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




