रायपुर। बीते दिनों तेज तूफान और बारिश ने शहर में कई जगहों पर नुकसान पहुंचाया। राजधानी रायपुर के वैली स्टोन शोरूम में तेज हवाओं के चलते टीन शेड गिरने से भारी क्षति हुई। शोरूम के मालिक ओमप्रकाश जी ने बताया कि तेज बारिश और तूफान के कारण शेड टूटकर अंदर रखे ग्रेनाइट slabs पर गिर गया, जिससे काफी बड़ी संख्या में ग्रेनाइट के टुकड़े टूटकर बर्बाद हो गए।
ED की कार्रवाई के विरोध में बीजापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश
उन्होंने बताया कि यह नुकसान लाखों रुपये में आंका जा रहा है। घटना के समय कोई कर्मचारी अंदर मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन को सूचना दे दी गई है और नुकसान के आकलन की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय व्यापारियों ने भी घटना को लेकर चिंता जताई और शासन से राहत की मांग की है।
वैली स्टोन शोरूम शहर के प्रमुख ग्रेनाइट विक्रेताओं में से एक है।




