Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 19
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षक साझा मंच का बड़ा ऐलान, 16 जून से काली पट्टी लगाकर करेंगे कार्य

    युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षक साझा मंच का बड़ा ऐलान, 16 जून से काली पट्टी लगाकर करेंगे कार्य

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 14, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read
    रायपुर। छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ शिक्षक संगठनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ ने अपनी ऑनलाइन बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। अब 16 जून से प्रदेश के सभी शिक्षक काली पट्टी लगाकर स्कूल जाएंगे और सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। साथ ही, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को भी शिक्षा व्यवस्था पर पड़ने वाले असर की जानकारी दी जाएगी।
    छत्तीसगढ़ के शिक्षक संगठनों की संयुक्त इकाई “शिक्षक साझा मंच” की ऑनलाइन बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश के सभी 23 शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और युक्तियुक्तकरण नीति के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया। बैठक में सर्वसम्मति से कई बड़े निर्णय लिए गए, जिनका क्रियान्वयन आगामी दिनों में प्रदेशभर में देखने को मिलेगा।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 जून 2025 से समस्त शिक्षक काली पट्टी लगाकर स्कूल पहुंचेंगे और कक्षाएं संचालित करेंगे। यह विरोध शांतिपूर्ण होगा, लेकिन संदेश स्पष्ट होगा — “शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं चलेगा।”

    शिक्षकों ने ऐलान किया है कि वे शाला प्रवेश उत्सव सहित सभी स्कूल गतिविधियों में काली पट्टी पहनकर ही भाग लेंगे, ताकि सरकार और समाज दोनों को यह संकेत मिले कि शिक्षक वर्ग नीतिगत फैसलों से नाराज़ है।

    साथ ही, यह भी तय किया गया है कि स्कूलों में आने वाले जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और अभिभावकों को युक्तियुक्तकरण नीति से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाएगी। शिक्षक उन्हें बताएंगे कि किस प्रकार से शालाएं बंद हो रही हैं, शिक्षकों की कटौती की जा रही है और प्रधान पाठक जैसे पद समाप्त किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

    इसके अतिरिक्त, मंच ने यह भी निर्णय लिया कि अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र और पोस्टकार्ड के माध्यम से ज्ञापन भेजे जाएंगे। यही नहीं, माननीय मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, बिलासपुर को भी समस्याओं से अवगत कराते हुए पत्र भेजा जाएगा।

    आंदोलन के अगले चरण में जुलाई माह में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। यह धरना सभी विकासखंड मुख्यालयों में एक साथ आयोजित किया जाएगा, जिसमें शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

    प्रदेश संचालन मंडल में शामिल प्रतिनिधियों — मनीष मिश्रा, केदार जैन, वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, विकास राजपूत, कृष्णकुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी, जाकेश साहू, भूपेंद्र गिलहरे, चेतन बघेल, गिरीश केशकर, लैलूंन भरतद्वाज, प्रदीप पांडे सहित अन्य सदस्यों ने इस रणनीति को अंतिम रूप दिया।

    शिक्षक साझा मंच का यह स्पष्ट संदेश है कि जब तक युक्तियुक्तकरण की खामियों को दूर नहीं किया जाएगा और 2008 का सेटअप लागू नहीं किया जाएगा, तब तक यह आंदोलन चरणबद्ध रूप से चलता रहेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.