Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ब्रेन स्ट्रोक के बढते मामलों को देखते हुए भारतीय स्ट्रोक एसोसिएशन ने “ब्रेन स्ट्रोक: अब समय है एक्शन का” अभियान शुरु किया

    ब्रेन स्ट्रोक के बढते मामलों को देखते हुए भारतीय स्ट्रोक एसोसिएशन ने “ब्रेन स्ट्रोक: अब समय है एक्शन का” अभियान शुरु किया

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 15, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर।  भारत में ब्रेन स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को देखते हुए, भारतीय स्ट्रोक एसोसिएशन, इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस, CGAP रायपुर चैप्टर और SEMI ने मिलकर “ब्रेन स्ट्रोक: अब समय है एक्शन का” नाम का एक जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मकसद है – डॉक्टरों और आम लोगों को स्ट्रोक के लक्षण जल्दी पहचानने और समय पर इलाज करने के लिए जागरूक करना।

    भारत में हर 20 सेकंड में एक स्ट्रोक होता है और हर साल 18 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आते हैं। इस वजह से अब पूरे देश में एक मजबूत स्ट्रोक एक्शन प्लान बनाना ज़रूरी हो गया है।

    अभियान के तहत डॉक्टरों के लिए ट्रेनिंग (CME), कार्यशालाएं और आम जनता के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं, ताकि लोग स्ट्रोक को लेकर सतर्क रहें और समय पर इलाज पा सकें।

    भारतीय स्ट्रोक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ पी. विजय ने कहा की, “ब्रेन स्ट्रोक होने पर तुरंत इलाज बहुत ज़रूरी है। अगर स्ट्रोक खून के थक्के से हुआ हो, तो उसे ठीक करने के लिए एक इंजेक्शन (IV थ्रोम्बोलिसिस) दिया जाता है। लेकिन यह इलाज लक्षण शुरू होने के 4.5 घंटे के अंदर ही काम करता है। हर मिनट में 20 लाख ब्रेन सेल्स (न्यूरॉन्स) नष्ट हो जाते हैं, इसलिए हर सेकंड कीमती है।”

    उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए स्थानीय डॉक्टरों को यह सिखाया गया कि कैसे स्ट्रोक मरीजों को जल्दी पहचानें और समय रहते इलाज दें।

    दोपहर में हुए जागरूकता कार्यक्रम में “Check BP – Stop Stroke” अभियान चलाया गया जिसमें ब्लड प्रेशर कंट्रोल, BEFAST फॉर्मूला और “Time is Brain” जैसे आसान संदेश दिए गए ताकि लोग समय पर सही अस्पताल पहुंच सकें।

    भारतीय स्ट्रोक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा की, यह अभियान देशभर में चलाया जाएगा। स्ट्रोक अब भारत में मौत और अपंगता की एक बड़ी वजह बन चुका है। कई गांव और छोटे शहरों में लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। हमें एंबुलेंस स्टाफ को ट्रेनिंग देना होगी, और टेलीमेडिसिन जैसी सुविधाएं बढ़ानी होंगी, ताकि हर किसी को समय पर इलाज मिल सके – चाहे वो कहीं भी रहते हों। हमें एक मजबूत स्ट्रोक केयर सिस्टम बनाना होगा जिसमें लोगों की शिक्षा, बेहतर अस्पताल सुविधाएं और इमरजेंसी इलाज हो।

    वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कई बच्चों को सिकल सेल एनीमिया की वजह से स्ट्रोक होता है। अगर समय रहते इन बच्चों की जांच की जाए, तो स्ट्रोक से बचा जा सकता है।

    इमरजेंसी डॉक्टर डॉ. संतोष सिंह ने कहा की, “स्ट्रोक के मरीज को जितनी जल्दी अस्पताल पहुंचाया जाए, उतना अच्छा इलाज मिल सकता है। इमरजेंसी में सही जांच और जल्दी ब्रेन स्कैन से इलाज की शुरुआत तुरंत हो सकती है।”

    विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि कैसे डॉक्टर स्ट्रोक के मरीजों को जल्दी पहचान कर इलाज कर सकते हैं। उन्होंने स्ट्रोक की दोबारा होने से बचाव और बच्चों में होने वाले स्ट्रोक के बारे में भी जानकारी दी।

    स्ट्रोक के लक्षण पहचानने के लिए BEFAST तरीका बताया गया:

    B – संतुलन बिगड़ना

    E – आंखों की रोशनी धुंधली होना

    F – चेहरे का एक हिस्सा टेढ़ा होना

    A – एक हाथ में कमजोरी

    S – बोलने में परेशानी

    T – तुरंत एम्बुलेंस या इमरजेंसी सेवा को बुलाएं

    “ब्रेन स्ट्रोक एक इमरजेंसी है। लक्षण जल्दी पहचानें, फौरन एक्शन लें और सही अस्पताल पहुंचें – यही जान बचा सकता है।”

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.