Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में स्कूली बसों की जांच, 418 बसों में से 116 में मिली खामियां

    रायपुर में स्कूली बसों की जांच, 418 बसों में से 116 में मिली खामियां

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 16, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। शहर में छात्रों की सुरक्षा और स्कूल वाहनों की तकनीकी एवं दस्तावेजीय स्थिति की जांच के लिए दो दिवसीय विशेष जांच शिविर का आयोजन शनिवार और रविवार को किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर, परिवहन विभाग, यातायात विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पुराना बस स्टैंड पंडरी और परिवहन कार्यालय में की गई। शिविर में कुल 418 स्कूल/कॉलेज बसें जांच के लिए प्रस्तुत की गईं। इनमें से 302 बसों को फिट घोषित किया गया, जबकि 116 बसों में खामियां पाई गईं। कई बसें उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतरीं।

    जांच के प्रमुख बिंदु:

    दस्तावेज सत्यापन: पंजीयन प्रमाण पत्र, फिटनेस, बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, चालक का अनुज्ञा पत्र आदि।

    तकनीकी जांच: हेडलाइट, ब्रेक, वाइपर, टायर, क्लच, स्टेयरिंग, सीट आदि।

    सुरक्षा मानक: “ON SCHOOL DUTY” चिन्ह, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, महिला अटेंडर, खिड़कियों में जाली, अनुभवयुक्त चालक आदि।

    21 शिक्षण संस्थानों की बसों में पाई गई खामियां: एन.एच. गोयल स्कूल, एम.एम. स्कूल, ब्राइटन इंटरनेशनल, डीपीएस, कृष्णा पब्लिक स्कूल (डूंडा, तुलसी, सरोना, नवा रायपुर), महर्षि विद्या मंदिर, ब्रहमवीद ग्लोबल, मदर्स प्राइड, गॉडसन एंजल, प्रतिभा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, सेंट जेवियर, एमजीएम, शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज समेत कई स्कूलों की बसों में रिफ्लेक्टर खराबी, सीट जर्जर, ON SCHOOL DUTY का अभाव, टायर घिसे हुए, वाईपर खराब, फर्स्ट एड बॉक्स या अग्निशमन यंत्र का अभाव आदि खामियां मिलीं।

    स्वास्थ्य परीक्षण में 26 चालक पाए गए अस्वस्थ

    शिविर में श्री नारायणा हॉस्पिटल, जिला अस्पताल रायपुर और एएसजी नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकों ने 418 चालकों का नेत्र परीक्षण, रक्तचाप, मधुमेह आदि की जांच की। इसमें से 26 चालक उच्च रक्तचाप, मधुमेह या दृष्टि दोष से पीड़ित पाए गए, जिन्हें चश्मा लगाने और नियमित दवा लेने की सलाह दी गई।

    SP का सख्त संदेश:

    एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने निर्देश दिए कि जिन स्कूलों/कॉलेजों ने शिविर में वाहन नहीं भेजे हैं, वहां संयुक्त टीम जाकर जांच करेगी। खामियां मिलने पर मोटरयान अधिनियम के तहत शमन शुल्क, जब्ती एवं मार्गकर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी चूक की जिम्मेदारी संबंधित चालक, वाहन मालिक और स्कूल प्रबंधन की होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.