जशपुर: जिले के बगीचा थाना परिसर में मंगलवार रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे युवक पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने न सिर्फ युवक की पिटाई की, बल्कि बीच-बचाव कर रहे पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया और पालतू कुत्ते से काटने के लिए उकसाया। एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि दीपक जयसवाल नामक युवक मारपीट की शिकायत दर्ज कराने थाने आया था।
सुकमा सीमा से सटे आंध्र के जंगल में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, सेंट्रल कमेटी मेंबर समेत तीन नक्सली ढेर
तभी आरोपी सागिर हुसैन, साबिर हुसैन, जाकिर हुसैन और उनके परिवार की महिलाएं थाने में घुस आए और दीपक व उसके साथ आए लोगों के साथ मारपीट करने लगे। आरक्षक धनेश्वर राम ने हस्तक्षेप किया तो आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे वह गिर पड़ा। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते को इशारा कर आरक्षक पर हमला करवाया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। अन्य पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन महिलाओं सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सुकमा सीमा से सटे आंध्र के जंगल में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, सेंट्रल कमेटी मेंबर समेत तीन नक्सली ढेर




