Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

    May 27, 2026

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, May 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: विशाखापट्टनम में पीएम मोदी करेंगे योग, तीन लाख से अधिक लोगों की भागीदारी से बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: विशाखापट्टनम में पीएम मोदी करेंगे योग, तीन लाख से अधिक लोगों की भागीदारी से बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 20, 2025 ब्रेकिंग न्यूज No Comments3 Mins Read
    International Yoga Day
    International Yoga Day

    International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 11वें संस्करण के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित एक भव्य योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह ऐतिहासिक आयोजन शहर के आर के बीच से भोगापुरम तक फैले 26 किलोमीटर लंबे योग गलियारे में सुबह 6:30 बजे से 8:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान एक साथ तीन लाख से अधिक लोग योगाभ्यास करेंगे।

    मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने जानकारी दी कि इस आयोजन का उद्देश्य विश्व कीर्तिमान स्थापित करना है। इसमें ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में सबसे बड़ी सामूहिक योग गतिविधि का नाम दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा।

    Read Also-  67 साल की हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: पीएम मोदी समेत कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दी बधाई, उत्तराखंड को देंगी खास तोहफा

    सूर्य नमस्कार से बनेगा नया रिकॉर्ड
    International Yoga Day:  राज्य सरकार पूरे आंध्र प्रदेश में एक साथ कई योग गतिविधियों का आयोजन कर लाखों लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। खासतौर पर 25,000 से अधिक आदिवासी छात्र 108 मिनट तक सूर्य नमस्कार करेंगे, ताकि “सबसे बड़े समूह द्वारा सूर्य नमस्कार” का रिकॉर्ड भी बनाया जा सके।

    योगांध्र अभियान और रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन
    योग दिवस से पहले पूरे राज्य में ‘योगांध्र’ नामक जनजागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके तहत गांव से लेकर राज्य स्तर तक 15,000 से अधिक योग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अभियान में 5,451 प्रशिक्षकों ने भाग लिया और एक करोड़ से अधिक प्रतिभागियों को प्रमाणित किया गया।

    Read Also-   Axiom Mission 4 की लॉन्चिंग टली, नासा जल्द करेगा नई तारीख का ऐलान

    सरकार का लक्ष्य राज्य भर में एक लाख केंद्रों पर योग सत्र आयोजित करना है, और अब तक योग दिवस की गतिविधियों में भागीदारी के लिए 2.39 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। अकेले विशाखापत्तनम में पांच लाख लोगों को योग गतिविधियों में शामिल करने की योजना है। आयोजन के लिए 326 कम्पार्टमेंट तैयार किए गए हैं, 3.32 लाख टी-शर्ट और पांच लाख योग चटाइयों की व्यवस्था की गई है।

    सुरक्षा व्यवस्था और वैकल्पिक प्रबंध
    International Yoga Day:  इस भव्य आयोजन के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक हरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि 1,200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन 26 किलोमीटर के क्षेत्र में निगरानी रखेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में करीब 10,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एक हाई-टेक पुलिस कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

    बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं है, फिर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हाल ही में विशाखापत्तनम का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की थी और राज्यवासियों से योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    international day of yoga 2025 International yoga day international yoga day 2025
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.