बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत डीआरजी बीजापुर एवं थाना कोतवाली बीजापुर की संयुक्त कार्रवाई में दिनांक 17 जून की शाम पेद्दाकोरमा के 01 ग्रामीण एवं 02 छात्रों सहित कुल 03 लोगों की हत्या में शामिल 05 माओवादीयो को गिरफ्तार किया गया।
घटना में शामिल उक्त सभी 05 आरोपियों ने माओवादियों के साथ मिलकर पेद्दाकोरमा के 01 ग्रामीण एवं 02 छात्र कुल 03 लोगों को जन अदालत लगाकर लाठी-डण्डा एवं बंदूक की बट से मारपीट करने एवं रस्सी से गला घोंट कर हत्या करने की घटना में शामिल थे।
मृत छात्र-

गिरफ्तार माओवादी-
1. रितेश मोड़ियम, पिता सुक्कु मोड़ियम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी मिण्ड्रीपारा पेद्दाकोरमा थाना बीजापुर जिला बीजापुर.
2. मिटू मोड़ियम, पिता सोनू ऊर्फ वेल्ला मोड़ियम उम्र 18 वर्ष निवासी पेद्दाकोरमा थाना बीजापुर जिला बीजापुर.
3. आयती मोड़ियम, पति सोनू ऊर्फ वेल्ला मोड़ियम उम्र 50 वर्ष निवासी पेद्दोकोरमा थाना बीजापुर जिला बीजापुर.
4. मंगली हपका, पति मंगू हपका उम्र 50 वर्ष निवासी पेद्दाकोरमा बंजारीपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर.
5. पायकी मोड़ियम, पिता स्व. सन्नू मोड़ियम उम्र 19 वर्ष निवासी पेद्दाकोरमा थाना बीजापुर जिला बीजापुर.
उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना बीजापुर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।




