धमतरी। छत्तीसगढ़ में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त ने कार्रवाई करते हुए 13 हाइवा वाहनों को जब्त किया है, जो अवैध तरीके के रेत का परिवहन कर रहे थे। जिला खनिज अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि, ये वाहन धमतरी जिले के बोरसी, राजपुर, दोनर, मंदरौद और ढीमरटिकुर जैसे विभिन्न भंडारण क्षेत्रों से जब्त किए गए हैं।
सभी जब्त वाहनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करना कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस संयुक्त अभियान में शामिल विभागों के समन्वय से प्रशासन का यह संदेश साफ है कि खनिज माफिया और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी प्रकार से रियायत नहीं दी जाएगी।




