बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में चल रही जुए की महफिल पर पुलिस ने छापे मार कार्रवाई की। होटल टाइम स्क्वेयर के एक बंद कमरे में जुए की गुप्त महफिल जमाए बैठे छह रसूखदारों को तारबाहर पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते रंगे हाथों पकड़ा।
सूचना मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को इसकी जानकारी दी गई, जिन्होंने तत्काल रेड की अनुमति दी। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के निर्देशन में, तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार और एसीसीयू प्रभारी अजरूद्दीन के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने घेराबंदी करते हुए होटल में दबिश दी और मौके पर मौजूद सभी छह आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा।
पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी किसी न किसी व्यवसाय से जुड़े हैं और शहर में रसूखदार माने जाते हैं। गौरतलब है कि इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, देवमुन पुहुप एवं अन्य स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि शहर में ऐसे अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी
सतीश गुप्ता, उम्र 52 वर्ष – निवासी बंगाली पार्क, सरकंडा
श्रवण श्रीवास्तव, उम्र 42 वर्ष – निवासी कमल टॉकीज के पास, गोलबाजार
सुरेश कुमार, उम्र 71 वर्ष – निवासी 27 खोली, सिविल लाइन
नरेश गुप्ता, उम्र 52 वर्ष – निवासी विनोबा नगर
अमित सिंह, उम्र 45 वर्ष – निवासी बिल्हा
शांतनु खंडेलवाल, उम्र 47 वर्ष – निवासी गोडपारा।




