कवर्धा। चिल्फी थाना ने आज 38 किलो चांदी का अवैध परिवहन कर रहे 4 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी के शक में बरामद भारी मात्रा में चांदी जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं. जब्त चांदी की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए से अधिक बतायी जा रहा है.
यह कार्रवाई उस समय हुई जब आगरा से रायपुर की ओर जा रही एक संदिग्ध कार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में चांदी मिली, लेकिन उससे संबंधित कोई वैध दस्तावेज या रसीद पेश नहीं की जा सकी। इसके चलते पुलिस ने कार में सवार चार युवकों को हिरासत में ले लिया और वाहन जब्त कर लिया।
पुलिस को शक है कि चांदी की तस्करी कर इसे रायपुर में खपाने लाया जा रहा था. फिलहाल चिल्फी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाई जा रही थी.




