बलरामपुर। Balrampur News: जिले के बरियों क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक का एक ही समय में दो युवतियों से प्रेम संबंध उसके लिए मुसीबत का कारण बन गया। दोनों युवतियों से गुपचुप तरीके से प्रेम संबंध रखने वाले युवक की सच्चाई तब उजागर हुई जब उनमें से एक युवती गर्भवती हो गई और युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।
पुलिस से से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पिछले कई वर्षों से दोनों युवतियों के साथ प्रेम संबंध में था और दोनों से ही शारीरिक संबंध बना रहा था। और इस बात की जानकारी युवतियों को नहीं थी।
Read Also- रेल यात्रियों को झटका: एक जुलाई से बढ़ेगा किराया, AC- एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर होगा महंगा
Balrampur News: इसी बीच पहली युवती की शादी इसी वर्ष हो गई, जिसके बाद युवक का संपर्क दूसरी युवती से और बढ़ गया। परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। जब उसने युवक से शादी की मांग की तो युवक ने न केवल इंकार कर दिया, बल्कि उसे धमकाने भी लगा।
Balrampur News: ने हिम्मत जुटाकर बरियों पुलिस चौकी में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।




