Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कल शाम से लापता नाबालिग युवती की खेत में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

    कल शाम से लापता नाबालिग युवती की खेत में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 27, 2025Updated:June 27, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read

    रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र के बेलदारशिवनी गांव में एक दिल दहला देने मामला सामने आया है। 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या कर दी गई। यह मामला तब उजागर हुआ जब 27 जून की सुबह गांव के पास एक खेत में उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने बताया कि लड़की 26 जून की दोपहर करीब 1 बजे घर से लापता हो गई थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजन और ग्रामीणों ने मिलकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह खेत में उसका शव मिलने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग की हत्या चाकू और पत्थर से वार कर के की गई है। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। शव की हालत देखकर साफ है कि वारदात को बेहद बेरहमी से अंजाम दिया गया। फिलहाल आरोपी फरार है।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गांव और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और वे जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस गंभीर मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित की है, जो हर पहलू की जांच कर रही है। वहीं, किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.