नई दिल्ली
कोलकाता गैंगरेप केस के मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा पर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक और छात्रा ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने दावा किया कि दो साल पहले कॉलेज ट्रिप के दौरान मनोजीत ने उसके साथ छेड़खानी की थी और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। छात्रा ने बताया कि घटना के बाद वह पुलिस के पास जाने को तैयार थी, लेकिन आरोपी के राजनीतिक रसूख के चलते उसे चुप रहना पड़ा।
दिल्ली से वियना जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरते ही 900 फीट नीचे गिरी, DGCA ने जांच शुरू की
पीड़िता ने कहा कि मनोजीत मिश्रा को कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस विधायक अशोक देव का संरक्षण प्राप्त था, जिसके कारण कॉलेज प्रशासन भी उसकी हरकतों को नजरअंदाज करता रहा। उसकी शिकायतों को बार-बार दबा दिया गया।
महतारी वंदन योजना की 647 करोड़ रुपये की 17वीं किस्त हुई जारी
छात्रा का कहना है कि वह अकेली नहीं थी, कम से कम 15 और छात्राएं मनोजीत की गंदी हरकतों का शिकार हो चुकी हैं। लेकिन डर, धमकी और राजनीतिक दबाव के कारण वे सामने नहीं आ पाईं। कई छात्राएं उसे देखते ही रास्ता बदल लेती थीं। कॉलेज में उसका इतना खौफ था कि कोई भी उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं करता था।
छात्रा ने यह भी खुलासा किया कि वह पहले भी मनोजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने गई थी, लेकिन उसका मामला दबा दिया गया। उसने बताया कि आरोपी खुलेआम धमकियां देता था और खुद को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने का दावा करता था।
बता दें कि मनोजीत मिश्रा पर पहले ही एक लॉ छात्रा के साथ अपने दो दोस्तों के साथ गैंगरेप करने का आरोप है। इसके अलावा साल 2025 में एक पुलिसकर्मी पर हमला और सरकारी वैन में तोड़फोड़ करने के मामले में भी उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। इन सभी आरोपों ने राज्य में कॉलेज प्रशासन और राजनीतिक हस्तक्षेप पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब जब एक के बाद एक छात्राएं सामने आ रही हैं, पुलिस और प्रशासन पर निष्पक्ष जांच और पीड़िताओं को न्याय दिलाने का दबाव बढ़ गया है। जनता और मानवाधिकार संगठनों ने भी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।




