रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने रायपुर की पुलिस व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए थाना प्रभारियों के थाना क्षेत्रों में बदलाव किए हैं। इसमें कुल 27 थानेदार शामिल है। इसमें दो थानादारों की पोस्टिंग यातायात थाना में की गई है। इसमें राजेंद्र नगर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह और पंडरी थाना प्रभारी कमलेश देवांगन शामिल है।
रक्षित आरक्षी केंद्र से तीन थानादारों को यहां से छुट्टी मिल गई है। इसमें मल्लिका बेनर्जी को डीसीआरबी में पोस्टिंग मिली है। जबकि रमाकांत तिवारी को खरोरा थाना और वासुदेव परगनिहा को खम्हारडीह थाना में नया प्रभार मिला है। बाकी अन्य टीआई के थाने में फेरबदल की गई है।
देखें सूची





