रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों से यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। रेलवे प्रशासन ने 16 अगस्त से 10 सितंबर तक कई ट्रेनों को रद्द करने, कुछ का मार्ग बदलने और कुछ को समय से पहले टर्मिनेट (गंतव्य से पहले रोकने) का फैसला लिया है। यह निर्णय चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा यार्ड में हो रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण लिया गया है। इस दौरान कुल 24 दिनों तक यार्ड मॉडर्नाइजेशन का काम चलेगा, जिसमें 9 और 10 सितंबर को पूर्ण ब्लॉक रहेगा।
इस रेल ब्लॉक का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र (मुंबई), हैदराबाद जैसे राज्यों की यात्रा करने वाले हैं। सैकड़ों यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी, जिससे परेशानी और असुविधा बढ़ सकती है।
रद्द की गई ट्रेनों की सूची
1. NSCB इतवारी-टाटा एक्सप्रेस (18109/18110): 19 से 21 अगस्त, 24 अगस्त से 2 सितंबर और 5 से 10 सितंबर तक रद्द
2. चर्लापल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस (17007): 26 अगस्त से 9 सितंबर तक रद्द
3. दरभंगा–चर्लापल्ली एक्सप्रेस (17008): 29 अगस्त और 12 सितंबर को रद्द
4. हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस (17005): 28 अगस्त को रद्द
5. रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस (17006): 31 अगस्त को रद्द
6. 30 अगस्त – गाड़ी संख्या 07051 चर्लापल्ली–रक्सौल एक्सप्रेस रद्द
7. 2 सितंबर – गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल–चर्लापल्ली एक्सप्रेस रद्द
8. 1 सितंबर – गाड़ी संख्या 07005 चर्लापल्ली–रक्सौल एक्सप्रेस रद्द
9. 4 सितंबर – गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल–चर्लापल्ली एक्सप्रेस रद्द
10. 8 सितंबर – 12767 नांदेड़–संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द
11. 10 सितंबर – 12768 संतरागाछी–नांदेड़ एक्सप्रेस रद्द
12. 6 सितंबर – 13425 मालदाटाउन–सूरत एक्सप्रेस रद्द
13. 8 सितंबर – 13426 सूरत–मालदाटाउन एक्सप्रेस रद्द
14. 6 सितंबर – 20822 संतरागाछी–पुणे एक्सप्रेस रद्द
15. 8 सितंबर – 20821 पुणे–संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द
रूट डाइवर्जन और शॉर्ट टर्मिनेशन की जानकारी
1. आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288): 23, 25 अगस्त और 1, 8, 9 सितंबर को दुर्ग से राउरकेला तक रद्द
2. दुर्ग–आरा एक्सप्रेस (13287): 24, 26 अगस्त और 2, 9, 10 सितंबर को रद्द
3. उत्कल एक्सप्रेस (18477/78): सामान्य मार्ग के बजाय सम्बलपुर सिटी, ईब और कटक के रास्ते चलेगी
देरी से चलने वाली ट्रेनें
1. 22844 पटना–बिलासपुर एक्सप्रेस: 24 अगस्त को 3 घंटे देरी से चलेगी
2. 12262 हावड़ा–CSMT एक्सप्रेस: 26 अगस्त, 1 और 8 सितंबर को 5 घंटे देरी
3. 12261 CSMT–हावड़ा एक्सप्रेस: 26, 28 अगस्त और 9 सितंबर को 6 घंटे देरी
4. 12222 हावड़ा–पुणे एक्सप्रेस: 28 और 30 अगस्त को 5 घंटे देरी
5. 12812 हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस: 30 अगस्त को 3 घंटे देरी
6. 12221 पुणे–हावड़ा एक्सप्रेस: 30 अगस्त, 1 और 8 सितंबर को 6 घंटे देरी
7. 13426 सूरत–मालदाटाउन एक्सप्रेस: 1 सितंबर को 6 घंटे देरी




