आशीष पदमवार
बीजापुर। जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी (IED) विस्फोट की चपेट में आने से केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की 229वीं बटालियन के दो जवान घायल हो गए। यह घटना तिमापुर–मुरदण्डा मार्ग पर उस समय हुई जब जवान RSO ड्यूटी पर निकले थे।
मिली जानकारी के अनुसार, केरिपु 229वीं बटालियन की एक टीम आवापल्ली से बासागुड़ा मार्ग की ओर RSO ड्यूटी पर रवाना हुई थी। इसी दौरान माओवादियों द्वारा मार्ग में पहले से ही छिपाकर रखे गए आईईडी में जोरदार विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में दो जवान आ गए और घायल हो गए।
विस्फोट के बाद तुरंत दोनों घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया है। फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। है।




