Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » YouTube ने मॉनेटाइजेशन पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव, मास-प्रोड्यूस्ड और रिपीटिटिव कंटेंट पर होगी सख्ती

    YouTube ने मॉनेटाइजेशन पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव, मास-प्रोड्यूस्ड और रिपीटिटिव कंटेंट पर होगी सख्ती

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 9, 2025 Auto & Gadget No Comments3 Mins Read
    YouTube ने मॉनेटाइजेशन पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव

    टेक्नोलॉजी डेस्क। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने मॉनेटाइजेशन नियमों में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी अब मास-प्रोड्यूस्ड और रिपीटिटिव कंटेंट पर सख्ती से नजर रखेगी। यह बदलाव YouTube पार्टनर प्रोग्राम (YPP) की नई पॉलिसी के तहत किया गया है, जो 15 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी।

    Google के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म ने एक सपोर्ट पेज पर जानकारी दी कि नई पॉलिसी का मकसद ऐसे कंटेंट की पहचान करना है जो कम मेहनत से बार-बार बनाया गया हो, और जो व्यूज बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया हो, न कि यूज़र्स को जानकारी या मनोरंजन देने के लिए।

    Read Also-   कैसे करता है Google आपका पीछा, क्या है इससे पीछे छुड़ाने का तरीका?

    YouTube ने साफ किया कि उसकी हमेशा से यही कोशिश रही है कि क्रिएटर्स ओरिजिनल और ऑथेंटिक कंटेंट अपलोड करें। कंपनी ने दो अहम नियमों के ज़रिए यह स्पष्ट किया है कि वह ‘मास-प्रोड्यूस्ड’ और ‘रिपीटिटिव’ कंटेंट से क्या मतलब रखती है। पहला नियम कहता है कि क्रिएटर्स को किसी और का कंटेंट सिर्फ कॉपी नहीं करना चाहिए। अगर वो ऐसा करते हैं, तो उसमें इतना बदलाव होना चाहिए कि वह पूरी तरह नया और उनका अपना लगे।

    दूसरा नियम बताता है कि कंटेंट को व्यूअर्स के मनोरंजन या उनकी जानकारी के उद्देश्य से बनाया जाना चाहिए, केवल व्यूज बटोरने के लिए नहीं। इसमें क्लिकबेट वीडियोज, टेम्प्लेट-बेस्ड वीडियोज और कम मेहनत में तैयार किए गए वीडियो शामिल हैं। हालांकि, YouTube ने यह स्पष्ट नहीं किया कि नई पॉलिसी का उल्लंघन करने वालों को क्या सजा दी जाएगी, लेकिन संभावना है कि ऐसे कंटेंट की मॉनेटरी कंपनसेशन सीमित या खत्म की जा सकती है।

    Read Also-   WhatsApp से भी हो सकता है बैंक अकाउंट खाली…. न करें ये गलती, जानें हैकर्स से बचने के जरूरी टिप्स

    इस अपडेट के तहत YouTube संभावित रूप से AI-जेनरेटेड कंटेंट पर भी नजर रखेगा, जिसमें AI वॉइस का इस्तेमाल करके किसी और के वीडियोज पर प्रतिक्रिया दी जाती है। हालांकि, कंपनी ने इस पहलू का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया है।

    कौन हो सकता है प्रभावित?
    इस पॉलिसी का असर उन क्रिएटर्स पर पड़ेगा जो बार-बार एक जैसे टेम्प्लेट्स पर वीडियो बनाकर केवल व्यूज के लिए अपलोड करते हैं। वहीं, जो क्रिएटर्स ओरिजिनल, इनोवेटिव और ऑथेंटिक कंटेंट पर फोकस करते हैं, उन्हें इसका फायदा मिल सकता है।

    मॉनेटाइजेशन के लिए क्या हैं शर्तें?
    YouTube पर वीडियो से पैसे कमाने के लिए क्रिएटर्स को YPP की न्यूनतम पात्रता पूरी करनी होगी। इसके तहत चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर्स होने चाहिए और पिछले 12 महीनों में 4,000 वैध पब्लिक वॉच ऑवर्स या पिछले 90 दिनों में 10 मिलियन वैध Shorts व्यूज होने चाहिए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    monetization policy youtube new youtube channel monetization policy 2025 youtube monetization change youtube monetization policy youtube monetization policy changes
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.